छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन की ओर से 12 से 21 जुलाई तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य के डीजी और अन्य वरिष्ठ अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमे से कई खिलाड़ी अब नेशनल लेवल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक युवा एवं बच्चों ने भाग लिया। रायपुर की टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शिवम गुप्ता ने 391 अंक के साथ सीनियर वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। नमन साहू ने यूथ और जूनियर वर्ग में रजत, आध्या सिंह ने जूनियर और सीनियर वर्ग में रजत, जबकि नायरा मदनानी ने जूनियर और सीनियर वर्ग में चार रजत पदक अपने नाम किए। लक्ष्य, धैर्य अंबानी, रागिनी शर्मा, वान्या त्रिपाठी, अभिनव सिंह, इशान साहू और रवीश झा समेत कई खिलाड़ियों ने भी विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। कई खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन इसके अलावा 25 मीटर स्पर्धा में वैष्णव त्रिपाठी ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लिपिका ठाकुर, प्रतीक्षा ठाकुर, आदित्य शर्मा, तुलजा भवानी और आरवी दुबे ने भी अपने-अपने वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता के नतीजों के आधार पर कई खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 45 से ज्यादा पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और टॉपगन शूटिंग अकादमी को दिया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया।
