कांग्रेस-बीजेपी प्रदर्शन…12 आंदोलनकारियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस:कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल

रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव, कांच की बोतल, लकड़ी और जूते फेंके, जिससे 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। खम्हारडीह थाना प्रभारी की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना प देर रात रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल चाल लिया है। देखे घायल पुलिसकर्मियों का फोटो
अब पढ़े क्या है पूरा मामला दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के घेराव का कार्यक्रम रखा था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खम्हारडीह थाना, रक्षित केंद्र और अन्य थानों के पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एफआईआर में कहा गया है कि इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। आरोप है कि इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और कांच की बोतल, पत्थर, लकड़ी तथा जूते फेंके। इस घटना में पीएसआई देवराज सिंह के सिर में चोट लगी, जबकि महिला आरक्षक सीमा बंजारे सहित कुल 16 पुलिसकर्मी घायल हुए। इन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस हुआ दर्ज पुलिस ने इस मामले में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा और अमित तिवारी समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया है।

More From Author

हेल्थ डिपार्टमेंट में फिजियोथेरेपिस्ट के 20 पदों पर वैकेंसी:कल से ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन; जानिए-आयु सीमा में कितनी मिलेगी छूट

26 जुलाई को प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा:रायपुर के 52 केंद्रों में होगी परीक्षा,16,987 अभ्यर्थी होंगे शामिल ,तैयारियां पूरी, फ्रिस्किंग होगी अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *