26 जुलाई को प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा:रायपुर के 52 केंद्रों में होगी परीक्षा,16,987 अभ्यर्थी होंगे शामिल ,तैयारियां पूरी, फ्रिस्किंग होगी अनिवार्य

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा 26 जुलाई रविवार को रायपुर जिले के 52 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा में 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को नोडल अधिकारी और विशेष रोजगार कार्यालय के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री का वितरण 26 जुलाई की सुबह 6 बजे जिला कोषालय से किया जाएगा।

दिशा-निर्देशों का सख्ती से होगा पालन बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया। अपर कलेक्टर ने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग की जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

More From Author

कांग्रेस-बीजेपी प्रदर्शन…12 आंदोलनकारियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस:कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल

रायपुर में छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन की शूटिंग प्रतियोगिता:शिवम ने जीता गोल्ड मेडल, निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, कई नेशनल के लिए चयनित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *