PM आवास के पास धरने में शामिल हुए भूपेश बघेल:एक्स पर लिखा- दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता लिया; रायपुर में धरने पर बैठे कांग्रेसी

दिल्ली में पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, नरेंद्र मोदी इस्तीफ़ा दो! प्रधानमंत्री आवास के बाहर से पुलिस ने हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ मुझे भी बस में बैठा लिया है। एयरपोर्ट की तरफ कहीं लेकर जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया है। इस प्रदर्शन के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी लोकभवन के पास विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस की मांग क्या है पूरा मामला नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही है।

More From Author

जापान में दूर के रिश्तेदारों को गोद लेंगे सम्राट:सिंहासन के सिर्फ 3 उत्तराधिकारी बचे तो बदला नियम, महिला को राजा बनने का अधिकार नहीं

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:प्रेग्नेंट युवती से गैंगरेप, वांगचुक के समर्थन में अनशन, कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में डेरा, OPD में घुसा कोबरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *