पलवल पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा:14 सदस्य अरेस्ट, छत्तीसगढ़ से संचालन, युवक से 8.59 लाख रुपए की ठगी की

पलवल साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और भारी मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से 8 लाख 59 हजार 500 रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि, शिकायतकर्ता भारत भूषण निवासी भुल्लु पट्टी, गांव सौन्दहट, होडल, पलवल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जनवरी 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग और 200 प्रतिशत से अधिक गारंटीड रिटर्न का विज्ञापन देखा था। 32 हजार का फायदा देकर जीता विश्वास विज्ञापन के झांसे में आकर जब उन्होंने संपर्क किया, तो साइबर ठगों ने शुरुआत में उनसे 18 हजार रुपए का निवेश करवाया और 50 हजार रुपए का रिटर्न देकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद, ठगों ने उन्हें टेलीग्राम और व्हाट्सएप के विशेष ग्रुपों में जोड़ दिया। फर्जी वेबसाइटों के जरिए सोने-चांदी में निवेश के नाम पर उनसे लाखों रुपए जमा करवा लिए गए। जब पीड़ित ने फर्जी वेबसाइट पर दिख रहा 10 लाख रुपए से अधिक का मुनाफा निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने टैक्स के नाम पर 1.5 लाख रुपए अतिरिक्त मांगे। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे एचसी निखिल ने पीड़ित के खाते से कटे पैसों और बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाला। जांच में इस अंतरराज्यीय गिरोह की कड़ियां छत्तीसगढ़ के सरगुजा साइबर पुलिस थाना में दर्ज एक अन्य मामले से जुड़ी पाई गईं। छत्तीसगढ़ से संचालित हो रहा था पूरा गिरोह जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित गुप्ता और उसका गिरोह पहले से ही छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर जेल में बंद है। पलवल पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर कुल 14 आरोपियों को 19 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर पलवल लाया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) निवासी अंकित गुप्ता, सूरत (गुजरात) निवासी लिम्बानी अवनिक मनसुखभाई, दिल्ली निवासी रणधीर शाह व अमन कुमार जायसवाल, ओडिशा निवासी (वर्तमान में भिवाड़ी, राजस्थान) खिरोद कुमार बेहरा, गाजियाबाद निवासी मयंक गोयल, गुरुग्राम निवासी जतिन बतरा, तथा रोहतक (हरियाणा) निवासी गौरव उर्फ गौरू वोहरा व आशीष गुप्ता उर्फ आशु उर्फ राबिन शामिल हैं। रामपुकार साहु उर्फ चंदन छीतन साहु निवासी दरभंगा (बिहार) ,विक्की कुमार उर्फ अनुराग उर्फ रॉकी व रामदीप कुमार उर्फ सिबु निवासी आरा (बिहार) ,पीयूष शर्मा निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) ,नितिन गिनौतरा निवासी रांची (झारखंड) को पलवल लाया गया। क्या कहते हैं एसपी एसपी नीतीश ने आम जनता को चेतावनी जारी करते हुए अपील की है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले लुभावने ट्रेडिंग विज्ञापनों और अज्ञात टेलीग्राम ग्रुपों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की वित्तीय ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

More From Author

हादसे का शिकार होते बचा एयर इंडिया का विमान:पैसेंजर्स ने बताया- हवा में डगमगाने लगा था प्लेन, दिल्ली की जगह हरियाणा पहुंच गया था

बालोद पुलिस ने 29.52 लाख के मादक पदार्थ नष्ट किए:17 केस में जब्त 227 किलो गांजा-नशीली दवाएं भिलाई प्लांट में जलाईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *