लव मैरिज करने पर गोंडवाना नेता-जीजा ने किया गैंगरेप:5 महीने की प्रेग्नेंट को अबॉर्शन की दवा खिलाई; किडनैप कर परिजनों ने सौंपा था

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक लड़की ने इंटर कास्ट लव मैरिज की थी। परिजनों के साथ समाज के प्रमुखों ने उसके ससुराल पहुंचकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद गोंडवाना नेता और उसके जीजा ने किडनैप कर गैंगरेप किया है। उन्हें पता चला कि, लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट है, तो उसे जबरन अबॉर्शन की दवा खिला दी गई। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मामला बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, खड़गवां थाना क्षेत्र की गोंड समाज की युवती ने कुछ महीने पहले दूसरे समाज के युवक से लव मैरिज की थी। लड़की के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच पता चला कि, उनकी बेटी ने शादी कर ली है। जिसके बाद युवती के माता-पिता और गोंड समाज के लोग उसके ससुराल पहुंचे। युवती का पति काम पर गया था। इस बीच परिजन जबरन युवती को ससुराल पक्ष के विरोध के बावजूद अपने साथ ले गए। इसके बाद परिजनों ने ही बेटी को समाज प्रमुख गोंडवाना नेता रमेश टेकाम और उसके जीजा दरोगा सिंह को सौंप दिया। समाज के प्रमुखों ने किया गैंगरेप आरोप है कि, युवती को रमेश टेकाम अपने घर सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर ले गया, जहां अपने जीजा दरोगा सिंह के साथ मिलकर गैंगरेप किया। जब उन्हें पता चला कि युवती 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं, तो 5 जुलाई को युवती को मेडिकल स्टोर में अबॉर्शन की दवा खरीदने के लिए भेजा। इस बीच युवती मेडिकल स्टोर गई, तो फोन पर अपने पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति बैकुंठपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस के सहयोग से युवती को रमेश टेकाम के घर से बरामद किया गया। युवती अपने पति के साथ बैकुंठपुर कोतवाली थाने पहुंचकर केस दर्ज कराई। शिकायत में युवती ने बताया है कि रमेश टेकाम और दरोगा सिंह ने उसके साथ कई बार रेप किया है। परिजनों ने पहले दी थी शादी की सहमति युवती के पति ने बताया कि, परिजनों ने पहले शादी के लिए सहमति दी थी। युवती उसके साथ चली गई, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों जब थाने पहुंचे और परिजनों को बुलाया गया तो परिजनों ने शिकायत वापस ले ली थी। परिजनों ने शादी को सहमति दे दी थी। लेकिन बाद में समाज के दबाव में वे शादी के खिलाफ हो गए। दोनों आरोपी गिरफ्तार इस मामले में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने गोंडवाना नेता रमेश टेकाम और उसके जीजा दरोगा सिंह को 19 जुलाई को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। ………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नायब तहसीलदार पर रेप केस दर्ज:युवती बोली-शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाया, सोशल-मीडिया पर हुई थी दोस्ती, तलाश में जुटी पुलिस रायपुर पुलिस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। अधिकारी पर शादी का झांसा देकर होटल में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। अफसर और युवती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

पेटीएम का शेयर दिन के ऊपरी स्तर से 5% फिसला:बोनस शेयर का प्लान टला; पहली तिमाही में मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ रहा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आदिवासी नेताओं का दिल्ली में डेरा:PCC अध्यक्ष पद को लेकर अमरजीत-कवासी समेत कई दावेदार, हाईकमान से मुलाकातों का दौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *