केरलम के वायनाड में लैंडस्लाइड, एक की मौत, कई दबे:मलबा पानी के साथ बहकर सड़क पर आया; टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा

केरलम के वायनाड में बारिश के बीच लैंडस्लाइड हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, 8 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ। यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए। पुलिस, NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों की जरूरत होगी। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… वायनाड में पिछली 2 बड़ी लैंडस्लाइड, 400 से ज्यादा की मौत इससे पहले भी वायनाड में 30 जुलाई 2024 रात करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुईं थीं। इस हादसे में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2019 में भी भारी बारिश के कारण इन्हीं इलाकों में लैंडस्लाइड हो चुकी हैं। उस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी। 52 घर पूरी तरह तबाह हो गए थे।

More From Author

सीरिया में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे के बीच धमाका:जिस होटल में ठहरे थे उसके पास ब्लास्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन:ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली, रेयर बीमारी से जूझ रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *