सीक्रेट टिप मिली, 1 करोड़ का गांजा पकड़ाया:नाकाबंदी देख तस्कर भागे, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, बस्तर के रास्ते UP जा रही थी खेप

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 215 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद बोलेरो पिकअप में गांजा लेकर 2 लोग जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। इसके बाद धनपुंजी फॉरेस्ट नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान शनिवार देर रात संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। 105 पैकेट में मिला 215 किलो गांजा तलाशी के दौरान वाहन में रखी 9 प्लास्टिक बोरियों से 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 214.300 किलोग्राम था। पुलिस ने गांजे के साथ बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल और 700 रुपए कैश भी जब्त किया है। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार वाहन रुकते ही उसमें सवार एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला। ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय पांडेय (34) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम सोनू यादव बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ओडिशा से UP ले जाई जा रही थी खेप इस मामले में CSP सुमीत कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि, दूसरे की तलाश जारी है। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… पाउडर की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी: बलरामपुर में ट्रक से 10 करोड़ का गांजा पकड़ाया, लाइव ट्रैकिंग पर था मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर पकड़े गए इस ट्रक से 50 से अधिक बोरियों में भरा करीब 20 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया:हालैंड के डबल गोल से नॉर्वे ने 2-1 से हराया, टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में

रायगढ़ रेलवे स्टेशन में पकड़ाया गांजा तस्कर:महाराष्ट्र की ओर जाने ट्रेन का इंतजार कर रहा था, 4 लाख का माल जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *