गुजरात में शेरनी का किसान पर हमला, VIDEO:हाथ जबड़े में आधे घंटे दबाए रही, फिर छोड़ा; एक और व्यक्ति पर भी हमले की कोशिश की

गुजरात के भावनगर के पालीताना तालुका में सोमवार सुबह शेरनी ने किसान पर हमला कर दियाा। कालूभाई बोगभाई परमार ने बताया कि शेरनी ने मेरी पीठ पर वार किया और मुझे गिरा दिया। फिर उसने मेरा हाथ अपने मुंह में पकड़ लिया। उसने मुझे करीब आधे घंटे तक पकड़े रखा। कालूभाई ने बताया, ‘मैं लगातार उससे छूटने की कोशिश करता रहा। मैंने उसे खरोंचा भी, लेकिन उसकी पकड़ मजबूत थी।’ शेरनी ने इसके पहले एक और व्यक्ति पर हमले की कोशिश की, लेकिन उसने भाग कर खुद को घर में बंद कर लिया। भावनगर, गीर नेशनल पार्क के इलाके में है। यहां अक्सर घरों और खेतों के आसपास शेर देखे जा सकते हैं। घायल किसान बोला- मैंने शेरनी को खरोंचा
किसान कालूभाई बोगभाई परमार ने बताया, ‘मैं सुबह 10:30 बजे अपनी गाय को चारा खिलाने जा रहा था। तभी यह घटना हुई। मैंने अपनी रक्षा के लिए शेरनी को खरोंचा, जिससे उसने मेरा हाथ छोड़ दिया।’ उन्होंने बताया, ‘मैं तुरंत वहां से भागा। इसके बाद शेरनी मेरी गाय के पीछे चली गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी जमीन पर बैठी है और आदमी को दबाए हुए है। शेरनी ने आदमी के पैर पर काट लिया। आदमी अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।’ घटना की 4 फोटोज… पहले एक और व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की शेरनी के हमले से बचने वाले हेमूभाई गढ़वी ने बताया, ‘मैं सुबह दूध लेकर आया था, सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच का समय था। उस घर में सब लोग चिल्लाने लगे कि भाई, शेरनी हमारी बाड़ में घुस आई है। मैं दौड़कर वहां गया। जब मैंने अपनी भैंस को छोड़ा, शेरनी सीधे मेरी ओर दौड़ी तो मैं जान बचाने भागा और पास में अपने भाई के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। मेरी भैंस भी भागी, लेकिन वहीं गिर गई। इससे शेरनी का ध्यान मेरी ओर से हट गया और मैं और मेरी मां दोनों बच गए। उसके बाद शेरनी वहां से भाग गई। कुछ देर बाद कालूभाई मेरे घर आए तो शेरनी ने उन पर हमला कर दिया।’ गांव में दहशत, शेरनी को पकड़ने की कोशिश जारी —————————————– ये खबर भी पढ़ें: गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत:इनके CDV वायरस से मरने का दावा, वन-विभाग ने अब तक रिपोर्ट नहीं की जारी एशियाटिक लायंस के लिए फेमस गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वन विभाग ने 30 से अधिक शेरों को एनीमल केयर सेंटर में रखा है। हालांकि, शेरों की लेबोरेटरी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

एक्सपायरी मिल्क पाउडर पीने से नवजात की मौत:परिजन बोले-रायपुर के मेडिकल स्टोर से खरीदा, आपत्ति जताने पर छीना डिब्बा,पुलिस ने संचालक को भेजा नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *