ABVP पदाधिकारियों ने MLA मूणत के सामने की नारेबाजी:शाला-प्रवेशोत्सव के दौरान भिड़े, पुलिसकर्मियों पर फायर-एक्सटिंग्विशर फेंका; पूर्व मंत्री से बोले आपसे मिलने नहीं आए

राजधानी के रायपुरा स्थित गिरजाशंकर स्कूल में शुक्रवार को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। ऑडिटोरियम उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में नारेबाजी की और मुख्य गेट पार कर अंदर घुस गए। इस दौरान शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें व्याख्यता डॉ शबा कुरैशी, व्याख्याता हेमंत तिवारी और कर्मचारी शेख अजीम सिद्दकी को चोटें आई हैं। एक महिला और एक पुरुष शिक्षक घायल हो गए जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भी एबीवीपी कार्यकर्ता ऑडिटोरियम की मांग लेकर स्कूल पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन ने बताया था कि ऑडिटोरियम का हैंडओवर अभी नहीं हुआ है, इसलिए उसे उपयोग के लिए नहीं दिया जा सकता। शुक्रवार को करीब 15 से 20 कार्यकर्ता फिर स्कूल पहुंचे, जबकि उसी समय परिसर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों के साथ पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक राजेश मूणत भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री से की बहस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विधायक राजेश मूणत खुद मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनसे बहस भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक से कहा, “हम आपसे मिलने नहीं आए हैं, ऐसे बात मत करिए।” इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे परिसर में घुस गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर फायर एक्सटिंग्विशर फेंकने का भी आरोप है। शिक्षकों को रोकने के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसमें दो शिक्षक घायल हो गए। डीडी नगर पुलिस ने दर्ज किया केस घटना की सूचना मिलने पर डीडी नगर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी गौतमचंद्र गावड़े ने बताया कि घायल शिक्षकों की शिकायत पर एबीवीपी कार्यकर्ता सुजल गुप्ता, संकल्प राज कमल, आशीष सिन्हा, मन साहू, मोक्ष कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

More From Author

धमतरी के कोलियारी गांव में मकान खाली करने का नोटिस:ग्रामीणों का विरोध, विधायक ओंकार साहू ने 50 मकानों को न तोड़ने का आश्वासन दिया

40 दिन में घटकर 4 फीट के हुए बाबा बर्फानी:अमरनाथ यात्रा का आज दूसरा दिन, 23 मई को जारी पहली तस्वीर में आकार 7 फीट था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *