छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायतों के CEO बदले:जनपद पंचायतों के CEO समेत 33 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया गया। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), प्रभारी CEO, सहायक आयुक्त, क्षेत्र संयोजक और अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों के CEO बदले स्थानांतरण सूची में गरियाबंद, बस्तर, नारायणपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर और अन्य जिलों के जनपद पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होंगे। स्थानांतरित अधिकारियों को अधिकतम 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर जॉइन कर कार्यभार ग्रहण करना होगा। प्रमुख तबादले गरियाबंद जनपद पंचायत के CEO अमजद जाफरी को आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास आयुक्त कार्यालय, नया रायपुर भेजा गया। जगदलपुर के CEO अमित भाटिया को ओरछा (नारायणपुर) का CEO बनाया गया। रामानुजनगर के प्रभारी CEO संजय कुमार राय को कोरबा जनपद पंचायत का CEO बनाया गया। कुनकुरी, बीजापुर, कोंटा, मैनपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर समेत कई जनपद पंचायतों में भी नए CEO और प्रभारी CEO की पदस्थापना की गई है।

More From Author

कारोबारी को 40 बार चाकुओं से गोदा, अतड़ियां बाहर आई,VIDEO:मजदूरी नहीं बढ़ाने से नाराज थे कर्मचारी, दुकान से घर लौटते समय हत्या की

सभी कलेक्टरों और नगरीय निकायों को बाल आयोग का नोटिस:खुले गड्ढों और नालों से बच्चों की मौत पर दिखाई सख्ती, 7 जुलाई तक मांगी एक्शन रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *