उद्योग लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:दोना–पत्तल मशीन बेचकर सामान खरीदने का देता था झांसा, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा

सोशल मीडिया के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर दोना-पत्तल निर्माण मशीन और कच्चा माल उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शैलेन्द्र कुमार रजक बताया जा रहा है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपी के खिलाफ चंद्रहास वर्मा ने शिकायत की थी। जानिए पूरा मामला डीडी नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पीड़ित चंद्रहास वर्मा ने शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि सोशल मीडिया पर दोना-पत्तल उद्योग से संबंधित विज्ञापन देखकर आरोपी से संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को कंपनी संचालक बताते हुए मशीन, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल खरीदने का भरोसा दिलाया। साथ ही कम समय में अधिक मुनाफा होने का लालच देकर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में करीब 2.95 लाख रुपए ले लिए। रुपए मिलने के बाद आरोपी मशीन और कच्चा माल देने में लगातार टालमटोल करता रहा। जब लंबे समय तक कोई सुविधा नहीं मिली तो पीड़ित ने थाना डीडी नगर में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया है, कि आरोपी ने पीड़ित के अलावा छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के 25 से 30 लोगों को भी इसी तरह ठगा है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

More From Author

पंकज बेक कस्टोडियल डेथ केस,7 साल बाद फिर होगी जांच:सरगुजा जिला न्यायालय का आदेश, आईजी जांच कराएं या सीबीआई को सौंपे मामला

विधायक कॉलोनी के लिए नकटी की जमीन बदलने की मांग:कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने CM को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *