नशे में बदमाशों ने चप्पल पर थूककर युवक को पीटा,VIDEO:धमतरी में बाल खींचकर बोले- बाप बोल, पैर छुआए, वीडियो इंस्टा पर शेयर किया

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की जमकर पिटाई की गई। तीन बदमाशों ने नशे की हालत में पहले उसके बाल खींचे, फिर चप्पल पर थूककर उससे मारपीट की और उसे ‘सॉरी’ व ‘बाप’ बोलने के लिए मजबूर किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक को जबरन अपने पैर छूने के लिए भी मजबूर करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मारपीट की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह पूरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरतुली की है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम रूपेश साहू (27) है, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को पास के गांव के कुछ लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। तीनों आरोपियों ने उसे चप्पलों और हाथों से लगातार पीटते रहे। उन्होंने पहले चप्पल पर थूका और फिर उसी चप्पल से रूपेश के सिर और गाल पर वार किया। मारपीट के दौरान वे रूपेश को गालियां भी देते रहे और उस पर लात-घूंसे भी बरसाते रहे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस मारपीट का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पोस्ट किया। एक अन्य वायरल वीडियो में युवक को थप्पड़ मारते और बेल्ट से पीटने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। धारदार हथियार निकालने की कोशिश वहीं, पास में खड़ा एक युवक धारदार हथियार निकालने की कोशिश करता हुआ भी नजर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें एक युवक उनके हाथ लग गया। एक आरोपी गिरफ्तार ग्रामीणों ने उसे पुलिस के आने तक बांधकर रखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस बोली- बाकी आरोपियों की तलाश जारी एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि पीड़ित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है, जिस पर अर्जुनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकियों की भी तलाश जारी है। ………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चबूतरे पर सो रहे मजदूर की हत्या का LIVE VIDEO:सिर पर लाठी से 30-35 वार किए; सुबह की पिटाई का दोपहर में बदला लिया छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार दोपहर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे चबूतरे पर हुई। मृतक मजदूर नशे में धुत होकर सो रहा था।इस दौरान आरोपी मजदूर ने लकड़ी से सिर पर 30 से 35 बार वार कर उसे मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

गुजरात HC बोला- मैरिज सर्टिफिकेट से शादी नहीं मानी जाएगी:हिंदू विवाह के लिए रस्में जरूरी, सात फेरे के बिना सिर्फ रजिस्ट्रेशन काफी नहीं

कारोबारी को 40 बार चाकुओं से गोदा, अतड़ियां बाहर आई,VIDEO:मजदूरी नहीं बढ़ाने से नाराज थे कर्मचारी, दुकान से घर लौटते समय हत्या की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *