भीम आर्मी की जिला समीक्षा बैठक:संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय पर मंथन; ग्राम स्तर तक अभियान की रणनीति पर चर्चा

बीजापुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा के प्रसार और वंचित एवं शोषित वर्गों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही, संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद सोरी ने की। दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष गजेंद्र ताती विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बस्तर संभाग में संगठनात्मक एकजुटता और आपसी समन्वय को सामाजिक परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण बताया और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रमोद सोरी ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संगठन शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण हेतु गांव-गांव तक अभियान चलाएगा और संगठन का विस्तार करेगा। दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष गजेंद्र ताती ने बीजापुर जिला इकाई की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिलों के साथ बेहतर समन्वय से सामाजिक परिवर्तन के अभियान को नई गति मिलेगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। जिला मीडिया प्रभारी गुलशन भंडारी और आईटी सेल अध्यक्ष रमेश फरस्के ने जानकारी दी कि संगठन की जनहित गतिविधियों, सामाजिक मुद्दों और वंचित वर्गों की आवाज को सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों के जरिए प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश गटपल्ली, जिला सचिव माड़वी गंगा, संगठन मंत्री शंकरैया पिरला, कोषाध्यक्ष मलया नायक, फिलिप सोढ़ी, सुकनाथ पोट्टम, कमलेश पोट्टम सहित जिले के अन्य पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

More From Author

बलौदाबाजार में ‘युवान’ कार्यक्रम से विद्यार्थी जुड़े प्रकृति संरक्षण से:युवाओं को सीड बॉल और बीज रोपण से पर्यावरण संरक्षण की दी गई सीख

उद्धव ठाकरे ने BJP को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *