कोंडागांव में पल्स पोलियो अभियान शुरू:विधायक ने किया शुभारंभ, 30,966 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

कोंडागांव जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। विधायक लता उसेंडी ने चिपावंड और आयुष्मान आरोग्य मंदिर डोंगरीगुड़ा के आश्रित ग्राम फरसगांव में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर छोटे बच्चों को पोशाक भी वितरित की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सोरी ने बताया कि कोंडागांव विकासखंड में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 30,966 बच्चों को चिन्हित किया गया है। अभियान का लक्ष्य इन सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है, ताकि कोई भी बच्चा इस दवा से वंचित न रहे। इस अभियान के लिए पूरे विकासखंड में 234 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिन पर 468 स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अभियान की निगरानी के लिए सेक्टर स्तर पर 26 स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि विकासखंड स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग टीमें बूथों का निरीक्षण कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों के अतिरिक्त बस स्टैंड, बाजार स्थल, मर्दापाल नाका और रायपुर नाका जैसे प्रमुख स्थानों पर भी विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए हैं। इसका उद्देश्य यात्रा करने वाले या छूटे हुए बच्चों को भी मौके पर ही पोलियो की दवा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए प्रत्येक पोलियो बूथ पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसे संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

More From Author

बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:2019 वर्ल्ड कप, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे; नाइट क्लब विवाद के साथ करियर खत्म

बलौदाबाजार में ‘युवान’ कार्यक्रम से विद्यार्थी जुड़े प्रकृति संरक्षण से:युवाओं को सीड बॉल और बीज रोपण से पर्यावरण संरक्षण की दी गई सीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *