चलती कार का सनरूफ खोलकर युवतियों की मस्ती, VIDEO:NH पर गाड़ी लहराने वाला पकड़ाया, केस दर्ज, लड़कियों को समझाइश देकर छोड़ा गया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दो युवतियों ने चलती कार का सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंटबाजी की, जबकि ड्राइवर हाईवे पर तेज रफ्तार कार को लापरवाही से लहराते हुए चलाता रहा। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवक को पकड़ लिया। युवक प्रशांत जायसवाल (21) पुराना बस स्टैंड का रहने वाला है। शनिवार तड़के करीब 4 से 4:30 बजे के वह लड़कियों के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई। मामले पुलिस ने प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि सनरूफ खोलकर मस्ती करने वाली युवतियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें समझाश देकर छोड़ दिया। पहले देखिए स्टंटबाजी के ये तस्वीरें- सनरूफ खोलकर डांस कर रही थीं युवतियां जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। वह कभी इधर गाड़ी लहराता तो कभी उधर। इसी दौरान 2 युवती सनरूफ खोलकर मस्ती करती नजर आई। चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रशांत जायसवाल (21) के खिलाफ कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान प्रशांत ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। युवतियों को पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन सनरूफ खोलकर रील बनाने और खतरनाक स्टंट करने वाली युवतियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कोरबा में चलती स्कॉर्पियो में स्कूल स्टूडेंट्स का स्टंट…VIDEO: विंडो से बाहर निकलकर रील्स बनाई, सेल्फी ली, लड़कियों ने दिए पोज, फेयरवेल-पार्टी में पहुंचे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूल स्टूडेंट्स 3 स्कॉर्पियो में सवार होकर स्टंट करते नजर आए हैं। चलती कार के विंडो से निकलकर किसी ने रील बनाया, तो कोई सेल्फी लेता नजर आया। इस दौरान लड़कियों ने भी विंडो से बाहर निकलकर पोज दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बालको क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ में 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट:50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, प्रदेश में सामान्य से 69% कम बरसा पानी

स्पोर्ट्स अपडेट्स:नीतीश रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर:मिस्र को सिएटल में रुकने की मंजूरी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *