इस घटना के बाद भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि जहां से बैग चोरी हुआ, उसके ठीक सामने सीसीटीवी कैमरा लगा है। हालांकि उस कैमरे का कोई रिकॉर्ड अस्पताल के पास उपलब्ध नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कैमरा केवल लाइव मॉनिटरिंग के लिए उपयोग हो रहा है और उससे जुड़ा डीवीआर नहीं है। इसके कारण वारदात का स्पष्ट फुटेज नहीं मिल सका। पास के एक अन्य कैमरे में एक संदिग्ध धुंधला दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल के तकनीकी कर्मचारियों ने नए डीवीआर की मांग को लेकर दो बार पत्र भेजा था। पुराने डीवीआर की स्टोरेज क्षमता पूरी होने के बाद भी नई व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा यह है कि जरूरत पड़ने पर कई कैमरों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अस्पताल में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें गार्ड हड़ताल पर, अंबेडकर अस्पताल में हुई चोरी अंबेडकर अस्पताल में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। गार्ड और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कैजुअल्टी वार्ड के बाहर सो रही एक महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में 50 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। सूरजपुर निवासी पंचमणी पोया अपनी बीमार मां के इलाज के लिए रविवार शाम अस्पताल पहुंची थी। रात में वह कैजुअल्टी वार्ड के बाहर सामान रखकर सो गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे नींद खुलने पर बैग गायब मिला। महिला ने काफी तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिला। बैग में मां के इलाज के लिए लाए गए 50 हजार रुपए, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें किवेतन भुगतान में देरी के विरोध में अस्पताल के गार्ड और सफाई कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि मई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है।
