रायपुर में लैंडिंग टली, आसमान में चक्कर काटती रही फ्लाइट:विजिबिलिटी कम होने से नागपुर डायवर्ट, ढाई घंटे बाद पहुंचे डिप्टी सीएम साव, भूपेश, बैज

दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-5138) खराब मौसम के कारण गुरुवार रात को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता सवार थे। मौसम सामान्य होने के बाद रात करीब 11:30 बजे सभी नेता इसी फ्लाइट से सुरक्षित रायपुर पहुंचे। यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 7:30 बजे रवाना हुई थी और रात 8:55 बजे इसे रायपुर में लैंड करना था। खराब मौसम के कारण लिया फैसला जानकारी के मुताबिक रायपुर में तेज बारिश और विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। कुछ देर तक विमान ने रायपुर के आसपास चक्कर लगाए, लेकिन हालात अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया, जहां लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में ये नेता थे सवार-

More From Author

छत्तीसगढ़ में 3 दिन में मानसून की एंट्री संभव:रायपुर-सरगुजा, कोरबा में बरसे बादल, 5 डिग्री गिरा पारा; आज भी अंधड़-बारिश का अलर्ट

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में, लंबे समय से चल रहा था, स्थानीय लोगों की शिकायत पर एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *