देश के कई हिस्सों में सोमवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश का बांदा और महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी सोमवार को देश के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के खजुराहो में 47.2° तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43°C के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 14 साल बाद दिल्ली में यह मई महीने की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 26 मई 2012 को रात का तापमान 32.5°C दर्ज किया गया था। इधर पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। चंडीगढ़ के स्कूलों में समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए 1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 27 मई: 28 मई:
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
