भास्कर अपडेट्स:आज से दो दिनों के बंगाल दौरे पर अमित शाह, BSF जवानों से मुलाकात करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, सुशासन और विकास परियोजनाओं पर रहेगा। मई में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह उनका पहला बंगाल दौरा होगा। 18 जुलाई को शाह सिलीगुड़ी के जुमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पहुंचकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से मुलाकात करेंगे और BSF की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे सीमा से जुड़े मुद्दों और राज्य में लागू नए तीन आपराधिक कानूनों की समीक्षा भी करेंगे। दौरे के आखिरी दिन कोलकाता में कानून-व्यवस्था पर बैठक करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय पुस्तकालय में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड्स’ के पहले चरण का उद्घाटन और अमूल डेयरी के दही प्रसंस्करण संयंत्र का शिलान्यास भी करेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे में ठेकेदार ने की आत्महत्या, पूर्व विधायक समेत 14 लोगों पर केस महाराष्ट्र के पुणे में 65 साल के ठेकेदार खलील शेख ने गुरुवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें पूर्व शिवसेना विधायक रवींद्र धंगेकर, उनकी पत्नी समेत कई लोगों के नाम लिखे। इसके बाद पुलिस ने धंगेकर, उनकी पत्नी और अन्य 12 लोगों सहित 14 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, खलील शेख ने सुसाइड नोट और वीडियो में आरोप लगाया कि कारोबार में साझेदारों की धोखाधड़ी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। स्वारगेट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More From Author

ढाबे के शॉचालय में धोए जा रहे थे बर्तन, VIDEO:टॉयलेट सीट के पास प्लेट-कटोरी साफ करता दिखा कर्मचारी, खाद्य विभाग बोला- नोटिस भेजेंगे

स्पोर्ट्स अपडेट- ट्रम्प फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल देखने पहुंचेंगे:मैच के ऑफिशियल्स तय हुए, पेले की जर्सी 42 करोड़ रुपए में नीलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *