पेट्रोल-डीजल ₹7 महंगा, आपकी जेब पर सीधा असर:हर महीने ₹1000 खर्च बढ़ा, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने से खाने-पीने की चीजें और महंगी होगी

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले 11 दिन में करीब 7 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में पेट्रोल 109 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए और अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर अब आम आदमी पर पड़ रहा है। फ्यूल के दाम बढ़ते ही ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। इसका असर राशन और सब्जियों की कीमतों पर भी पड़ रहा है। आने वाले दिनों में चीजें और महंगी हो सकती है। इस महंगाई से आपकी जेब पर सीधे 1000 रुपए तक एक्स्ट्रा लोड बढ़ सकता है। वहीं महिलाओं का कहना है कि बचत करना मुश्किल होगा। पहले जानिए किन चीजों के दाम कितने बढ़े… ढुलाई महंगी, खाने-पीने की चीजें और महंगी होगी डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट तेजी से बढ़ी है। व्यापारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजें 10% तक और महंगी हो सकती हैं। कोलकाता से आने वाले माल का किराया 170 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 220-225 रुपए हो गया है। महाराष्ट्र से ढुलाई 300 से बढ़कर 340 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गई है, जबकि मध्यप्रदेश से आने वाले सामान का खर्च भी तेजी से बढ़ा है। दूध और CNG के दाम भी बढ़े अमूल, मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि चारा, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने से कीमत बढ़ानी पड़ी। वहीं CNG की कीमत भी 79.09 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे ऑटो और टैक्सी किराए में भी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। सोना-चांदी महंगे, शादी वाले परिवारों की बढ़ी चिंता केंद्र सरकार की तरफ से सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद गहनों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। सोना और चांदी महंगे होने से शादी वाले परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। हर महीने 1000 रुपए तक बढ़ा खर्च विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर कोई परिवार महीने में 30 लीटर पेट्रोल खर्च करता है, तो सिर्फ ईंधन पर ही करीब 120 रुपए अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। रोज 2 लीटर दूध इस्तेमाल करने वाले परिवार को महीने में 120 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। राशन, ट्रांसपोर्ट और दूसरी जरूरतों को जोड़ दें तो एक मध्यम वर्गीय परिवार पर हर महीने करीब 1000 रुपए तक अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। अलग-अलग वर्ग की महिलाओं ने क्या कहा ? छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में पेट्रोल ₹109 के पार, रायपुर में ₹107.96 लीटर: इस महीने चौथी बार बढ़े दाम, जाने अपने शहर में फ्यूल का प्राइस देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। आज, 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल का प्राइस 109 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला:होर्मुज के पास मिसाइल साइट और बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया

CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो:इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *