रायपुर में आज (7 मई) NSUI छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। अलग-अलग जिलों से NSUI कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हैं, महिला थाना चौक के पास मंच बनाया गया है, जहां सभी इकट्ठे हुए हैं। यहां कई कार्यकर्ता बुलजोडर पर चढ़ गए हैं। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत क्रेन से माला पहनाकर किया गया। आंदोलन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 2017 से अब तक नहीं हुआ छात्र संघ चुनाव 23 अगस्त 2017 को सरकार ने लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। सरकार ने कुलपतियों की उस रिपोर्ट का भी हवाला दिया था, जिसमें कुलपतियों ने चुनाव से शिक्षण संस्थाओं का माहौल खराब होने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। सरकार ने कुलपतियों से कहा कि वे मनोनयन प्रक्रिया से छात्र प्रतिनिधियों का चयन करें। इसके बाद से प्रदेश के कॉलेजों में मनोनयन पद्धति से छात्रसंघ के पदाधिकारी चुने जा रहे हैं। इसमें मेरीटोरिस छात्र-छात्राओं को प्रतिनिधित्व मिल रहा है। CM हाउस घेराव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग देखें….
