झारखंड में पहले फेज की 43 सीटों के साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी से है। सिक्किम की 2 सीटों पर 30 अक्टूबर को ही सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था, इसलिए यहां वोटिंग नहीं हुई। 10 राज्यों की इन 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के सांसद बनने, 2 के निधन और 1 के दलबदल से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें 4 सीटें SC और 6 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। 31 में से 18 सीटें विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक ने जीती थीं। कांग्रेस के पास 9 सीटें थीं। वहीं, NDA ने 11 सीटें जीती थीं। इनमें से 7 विधायक भाजपा के थे। 2 विधायक अन्य दलों के थे। झारखंड की 43 और 4 प्रमुख राज्यों में उपचुनाव की खबरें पढ़ें… 1. झारखंड में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव… 2. राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव… 3. बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव… 4. मध्य प्रदेश में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव… 5. छत्तीसगढ़ में 1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव… चुनाव से जुड़े हर एक अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
