राहुल के खिलाफ भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत:कहा- राहुल बोलते हैं कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है, यह आरोप बेबुनियाद

महाराष्ट्र चुनाव की वोटिंग से 9 दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को कहा- राहुल गांधी महाराष्ट्र की रैलियों में भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने 6 नवंबर की रैली में कहा था कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है। यह आरोप बेबुनियाद है। राहुल राज्यों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि इसे रोका जाना चाहिए। राहुल गांधी ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाने के आदी हैं। चेतावनी और नोटिस के बावजूद वे ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राहुल के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत FIR दर्ज की जानी चाहिए। राहुल के 4 और बयान…जिनके खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस की भी चुनाव आयोग से शिकायत कांग्रेस के भी एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग को भाजपा के खिलाफ 8 शिकायतें दीं। इनमें भाजपा पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली तस्वीर शेयर करने का आरोप लगया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा के ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट की गई तस्वीर का हवाला दिया। जयराम रमेश ने कहा- तस्वीर में गलत तरीके से एक व्यक्ति को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को रिक्शे से बाहर निकालते हुए और एक धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को उसमें बैठाते हुए दिखाया गया है। जयराम रमेश ने कहा- इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए का तुष्टिकरण का खेल जारी है। यह तस्वीर लोगों को एक विशेष धर्म के खिलाफ भड़काती है। चुनाव आयोग ने हमारी शिकायतों को वैध माना है। महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर… लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 से 9 सीटों पर सिमटी
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें भाजपा को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली थी। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव से NDA को 41 जबकि 2014 में 42 सीटें मिली थीं। लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा को नुकसान का अनुमान
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी अगर लोकसभा चुनाव जैसा ट्रेंड रहा तो भाजपा को नुकसान होगा। भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमटकर रह जाएगी। वहीं, विपक्षी गठबंधन के सर्वे में MVA को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है। विधानसभा चुनाव- 2019 …………………………….. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 5 साल में 3 सरकारों का रिपोर्ट कार्ड; 3 बड़े प्रोजेक्ट गंवाए, 7.83 लाख करोड़ रुपए का कर्ज 5 साल, 3 मुख्यमंत्री और 3 अलग-अलग सरकारें। महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 साल सियासी उठापठक चलती रही। अब फिर से विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव से पहले दैनिक भास्कर की टीम महाराष्ट्र पहुंची और पिछले 5 साल का लेखा-जोखा जाना। इसमें तीन बातें समझ आईं, पूरी खबर पढ़े… फडणवीस बोले- भाजपा महाराष्ट्र में अकेले नहीं जीत सकती, लोकसभा चुनाव के समय राज्य में वोट जिहाद हुआ था महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 27 अक्टूबर को कहा कि जमीनी हकीकत को लेकर व्यावहारिक होना पड़ेगा। भाजपा अकेले महाराष्ट्र चुनाव नहीं जीत सकती, लेकिन यह भी सच है कि हमारे पास सबसे ज्यादा सीटें और सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। पूरी खबर पढ़े…

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:भारतीय सेना में JAG एंट्री के जरिए लेफ्टिनेंट बनने का मौका, CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर की वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में IAS का ट्रांसफर, वन अधिकारी सस्पेंड:यंग ऑफिसर बिश्वरंजन को चिप्स की जिम्मेदारी, कटघोरा के फॉरेस्ट अफसर पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *