कारोबारी को मारकर गाड़ा, अर्धनग्न हालत में मिली लाश:खून से सनी बाइक मिली, 4 दिन से लापता थे, कोंडागांव में लूट-अफेयर एंगल से जांच

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूट, अफेयर और जुआ-सट्टा एंगल से भी जांच कर रही है। कारोबारी सुरेश चौहान शनिवार (11 अप्रैल) से लापता थे। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मामला कोंडागांव थाना इलाके का है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है। सुरेश के लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी। जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची। जमीन में दफन मिली लाश यहां करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। ऊपर से मिट्टी पाट दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इसमें शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लूट के बाद हत्या की आशंका बताया जा रहा है कि, कारोबारी सुरेश चौहान के पास सोने की चेन, अंगूठी और जेब में कुछ कैश पैसे भी थे। संभावना है कि, पैसे और सोने की लूट के लिए हत्या की गई होगी। वहीं, जुआ-सट्टा और अफेयर के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। उन्हें दंतेवाड़ा में टेंट का एक बड़ा ऑर्डर मिला था, वहां जाने की तैयारी में थे। …………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए:थैले में भरकर गाड़ा, मोबाइल में मिला मर्डर का VIDEO, युवक को ले गया था जंगल छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 76,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 450 नीचे, 23,600 पर आया; सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली

महिला आरक्षण पर मोदी बोले-दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा:बिल पास करने के लिए 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *