IPL के इस सीजन में लगातार दूसरे दिन दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इकाना स्टेडियम में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ और गुजरात का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। लखनऊ ने 2 मैच जीते और 1 हारा है। गुजरात 2 मैच हार चुकी है। टीम को इकलौती जीत पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली। दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर्स- मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
