महिला बोली-IPS डांगी न्यूड होकर करते थे VIDEO कॉल:पत्नी अलग सेवा करवाती, 1 ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते, इसी से करोड़ों की प्रॉपटी बनाई

छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS रतनलाल डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच डांगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का इंटरव्यू वायरल हुआ है, जिसमें महिला ने दावा किया है कि डांगी उसे न्यूड होकर वीडियो कॉल करते थे। ट्रांसफर की धमकी देते थे। महिला ने यह भी कहा कि डांगी की पत्नी भी सेवा करने कहती थी। साथ ही कहा कि अफसर 1 ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते थे, उन्होंने इसी से करोड़ों की प्रॉपटी बनाई। इन सब आरोपों के बीच कांग्रेस ने एक चैट्स की स्क्रीनशॉट अपलोड करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। वायरल चैट्स में एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात कही गई है। यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोप वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता महिला ने आईजी रतनलाल डांगी पर सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कई पुलिसकर्मियों के पैसे उसके जरिए या सीधे डांगी तक पहुंचाए गए। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर चैट वायरल किया इस पूरे मामले के बीच कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट अपलोड कर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वायरल चैट्स में एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात कही गई थी। दावा किया गया है कथित चैट में जिस नंबर का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है, वो IPS डांगी का है। निलंबन आदेश में भी सोशल मीडिया पर वायरल होने से सरकार की छवि खराब होने का जिक्र है। इससे पहले यौन उत्पीड़न की शिकायत की जांच पहले से जारी है। आरोपों की जांच के बीच हुए सस्पेंड 26 मार्च को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर IPS रतन लाल डांगी को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, रतन लाल डांगी के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। जांच के दौरान उनके आचरण को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के प्रावधानों के तहत पहली नजर में संदिग्ध माना गया है। 15 अक्टूबर 2025 को मामला आया था सामने पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 15 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे। शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया था। शिकायत में महिला ने बताया है कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। अब जानिए IPS ने क्या शिकायत की थी ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… IPS डांगी उत्पीड़न केस में नया मोड़: शिकायतकर्ता योग शिक्षिका के बहन-जीजा बोले- उसके आरोप झूठे, पापा को भी इसी तरह बदनाम किया छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। जिस योग शिक्षिका ने IG डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उसके परिजनों (दीदी-जीजा) ने बहन को ही गलत ठहराया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

UPSC प्रिपरेशन के लिए बड़े शहर जाना जरूरी नहीं:मोबाइल, इंटरनेट डिस्‍ट्रैक्‍शन नहीं, तैयारी के टूल्‍स; AIR 137 ने सेल्‍फ स्‍टडी से क्रैक किया IPS

वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए:सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *