छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिल सकती है राहत:आज कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना; अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलने उम्मीद है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 40°C राजनांदगांव में दर्ज हुआ है। जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2-3°C की गिरावट संभावित है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों का आउटलुक जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

सिनॉप्टिक सिस्टम से मौसम प्रभावित दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किमी ऊंचाई तक बना हुआ है, जो मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसे आसान शब्दों में समझें, चक्रवाती परिसंचरण यानी हवा का घूमना या चक्कर लगाना। जैसे पानी नाली में घूम-घूमकर नीचे जाता है, वैसे ही हवा भी एक जगह पर चक्कर काट रही होती है। यह निम्न दबाव वाली स्थिति होती है, जिसमें हवा चारों तरफ से केंद्र की ओर खिंचती है और ऊपर उठती है। ऊपरी हवा में यह सतह (जमीन) से ऊपर, लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यानी यह पूरा सिस्टम जमीन से काफी ऊपर हवा के स्तर में बना हुआ है अब समझिए यह सिस्टम मौसम को कैसे प्रभावित करता है जब ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बनता है, तो हवा ऊपर उठने लगती है। ऊपर उठते हुए नमी भरी हवा ठंडी होती है इसस बादल बनते हैं। बादलों से हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं पैदा होती हैं।यह सिस्टम छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों में भी प्रभाव डालता है, क्योंकि हवा और नमी का प्रवाह इस तरफ आता है। इसी वजह से IMD ने छत्तीसगढ़ के लिए कल (27 मार्च) को बहुत हल्की बारिश, आंधी-बिजली और 30-40 kmph की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों में हवाएं और तेज (40-50 kmph) हो सकती हैं। महत्वपूर्ण बात,यह पूरी तरह से चक्रवात नहीं है। यह सिर्फ एक ऊपरी हवा का चक्कर है, जो कमजोर सिस्टम है। इसलिए सिर्फ हल्की बारिश और आंधी हो रही है, भारी बारिश या तूफान नहीं। यह सिस्टम अभी 1.5 किमी तक फैला हुआ है, यानी अपेक्षाकृत कम ऊंचाई तक। अगर यह और ऊपर तक फैलता है और मजबूत होता है, तो मौसम और प्रभावित हो सकता है।

More From Author

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:होटल-रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज, मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

मेकअप छोड़ने वाली डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन का इस्‍तीफा:देश में 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना मंजूर; 27 मार्च करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *