आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले ही 10 खिलाड़ी या तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है, जबकि हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के रिप्लेसमेंट का अब तक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की जगह दसुन शनाका को टीम से जोड़ा है। KKR ने सौरभ दुबे को आकाश की जगह शामिल किया
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 के लिए सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। 28 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुबे, आकाश दीप की जगह लेंगे। आकाश चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सौरभ दुबे विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अभी तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने दुबे को प्रतिभाशाली गेंदबाज बताया। उन्होंने कहा कि दुबे गेंद से स्विंग कराने के साथ पिच से अतिरिक्त उछाल भी हासिल करते हैं। बनर्जी ने 2019 में राहुल द्रविड़ के साथ बांग्लादेश दौरे के दौरान उन्हें करीब से देखा था, जब वे ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप टीम में थे। मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे सौरभ दुबे पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी और वे रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP) में शामिल थे, जिससे उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सका। दुबे को 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने साइन किया था, लेकिन चोट के कारण वे बाहर हो गए थे। KKR ने हर्षित राणा और पथिराना का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अभी तक हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। टीम के एक अधिकारी ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को बताया कि हर्षित राणा के विकल्प पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। टीम के अंदर यह माना जा रहा है कि राणा के स्तर का कोई भारतीय विकल्प फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण भारत के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। पूरी तरह फिट होने में उन्हें अभी समय लगेगा। राणा ने IPL 2024 में 19 और 2025 में 15 विकेट लिए थे। वहीं, श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि KKR उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती, क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह IPL के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं। KKR ने मेगा ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। सोमवार को उनके मैनेजर ने KKR जर्सी में उनकी एक तस्वीर साझा की, जिससे उनके टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद और बढ़ गई है। KKR ने रहमान की जगह मुजरबानी को चुना
13 मार्च को KKR ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। रहमान को BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। दसुन शनाका PSL छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ेंगे
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलेंगे। वे राजस्थान रॉयल्स (RR) में चोटिल सैम करन की जगह शामिल होंगे।
PSL से जुड़े कागजी प्रक्रिया के चलते उनकी एंट्री फिलहाल औपचारिकताओं में अटकी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वह गुवाहाटी में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पाकिस्तानी टी-20 लीग में लाहौर कलंदर्स ने शनाका को टीम में शामिल किया था। टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की
शानाका हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे थे, जहां टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 165 रन बनाए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी शामिल रही। इसके अलावा उन्होंने 3 विकेट भी लिए।
IPL के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उन्हें PSL टीम लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा हैं, जबकि विक्रम राठौर टीम के असिस्टेंट कोच हैं। ————————–
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें
कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सरकार बोली- होटल-रेस्टोरेंट्स LPG की जगह PNG चुनें:एयरलाइन कंपनियां फ्लाइट्स का किराया मांग के हिसाब से बढ़ा सकेंगी, श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 25% महंगा

सेंसेक्स में 1500 अंक की गिरावट:73,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 450 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *