भिलाई में सेक्स रैकेट, बंगाल से बुलाईं लड़कियां, VIDEO:पॉश इलाके के मकान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, दूसरे जगहों पर भी सप्लाई होती थी

छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर से 8 लड़कियां मिली है। इन्हें बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बुलाया गया था। उन्हें दो से तीन दिन के लिए ग्राहकों के पास भेजा जाता था। पुलिस ने सभी लड़कियों को कस्टडी में ले लिया है, जबकि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। जहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने मंगलवार रात को अपना प्वाइंटर भेजकर इन्हें पकड़ने की प्लानिंग की। रेड के दौरान पुलिस को किराए के मकान में कई महिलाएं मिलीं। एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि, यहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जिन महिलाओं को कस्टडी में लिया, उनमें ज्यादातर महिलाएं वेस्ट बंगाल की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में रहने वाली युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को बाहर करते थे सप्लाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, पूछताछ में इस बात की भी जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां रूम में रखती थी। ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद लड़कियों को बाहर दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता था। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कमरे में मिले हुक्का समेत आपत्तिजनक सामग्री पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल, 5500 रुपए कैश और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया है। इसके हुक्का भी मौके से मिले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि, संचालिका पिछले दो से तीन महीने से इस मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। वो बाहर से लड़कियों को बुलाकर रखती थी, फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती थी। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… धमतरी की पॉश-कॉलोनी में चल रहा था सेक्स-रैकेट:संदिग्ध गतिविधि पर लोगों ने दी दबिश,2 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा, आपत्तिजनक सामान भी बरामद छत्तीसगढ़ के धमतरी में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। सिविल लाइन कॉलोनी में देर रात स्थानीय निवासियों ने एक मकान से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांचों को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट:77,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में बिकवाली

मोहाली में ब्लैक ऑडी ने विदेशी युवती को उड़ाया:जीरकपुर VIP रोड पर 14 फीट हवा में उछलकर रोड पर गिरी; ज्यादा खून बहने से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *