सूरजपुर में एक ही परिवार के 3 की मौत:कमरे में कोयला जलाकर सोने से दम घुटा, 4 साल का मासूम भी शामिल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका चार साल का मासूम बच्चा शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में कोयला जलाया गया था। वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:83,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 50 अंक लुढ़का; IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

टी-20 वर्ल्डकप, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:सुपर-8 में पहुंच चुकी है टीम; टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार UAE से खेलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *