बिलासपुर में केमिकल-पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, VIDEO:लपटें काफी तेज, दमकल की मदद से बुझाने का प्रयास जारी; 2 महीने में दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में स्थित केमिकल-पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अनव इंस्ट्रीज के फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्‌टी बनाने का काम होता है। जिसे बनाने के लिए बड़ी मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल होता है। बताया जा रहा है केमिकल के कारण आग तेजी से फैली। घटना साढ़े 12 बजे के आसपास की है। अब तक 4 फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है, लेकिन आग काबू में नहीं किया जा सका है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। आग की तेज लपटें उठते देखकर लोगों ने दमकल बुलाया, आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास का इलाका धुआं-धुआं हो गया है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। सामान को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि 2 महीने में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग में 2 लोग जिंदा जल गए थे। देखे आग की तस्वीरें… रोज की तरह काम में लगे थे कर्मचारी जानकारी के अनुसार शहर से लगे तिफरा स्थित अनव इंडस्ट्रीज है, जहां केमिकल के साथ ही पेंट, टाइल्स और पुट्‌टी बनाया जाता है। रोज की तरह कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान गोदाम के पास अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग गोदाम में ज्वलनशील सामग्री तक पहुंच गई, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। केमिकल की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। आग लगने के बाद कर्मचारी भी हरकत में आ गए। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग से बचाव के लिए नहीं है सुरक्षा के इंतजाम फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास के उद्योग और दुकान संचालक और कर्मचारी दहशत में हैं। हालांकि, अब दमकल के पहुंचने के बाद आग को फैलने से रोक दिया दिया गया है। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। लेकिन, इंडस्ट्रीज में सुरक्षा उपाय को लेकर सवाल उठ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में आग लगने की स्थिति से निटपने के लिए न तो फायर सेफ्टी सिस्टम है और न ही कर्मचारियों के बचाव के लिए उपाय किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह का कैमिकल और पेंट फैक्ट्री में भंडारण को लेकर भी सवाल उठ रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका टीआई किशोर केंवट का कहना है कि, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि फैक्ट्री में बिजली का काम चल रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। 2 महीने पहले मित्तल फर्नीचर में लगी थी आग 2 महीने पहले बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में 2 लोग जिंदा जल गए थे। मरने वालों में सुपरवाइजर और मजदूर शामिल थे। बताया जा रहा है कि मोटर से निकली चिंगारी से तारपीन तेल के टैंकर में आग लगी थी। जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला और मजदूर आयुष सूर्यवंशी शामिल हैं। सुपरवाइजर ऋषभ फैक्ट्री से जलते हुए निकले थे, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। वहीं मजदूर आयुष फैक्ट्री में ही फंस गया था। जलने से जान चली गई।

More From Author

किम-जोंग की बहन या बेटी देश की अगली तानाशाह कौन:एक्सपर्ट बोले- भाई जितनी ही खूंखार; राष्ट्रपति को छोड़ सबको फांसी दे सकती हैं

हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार:कहा- अब लड़ाइयां चुनाव से पहले शुरू हो जाती हैं, ये ट्रेंड बन गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *