गिफ्ट निफ्टी से बाजार की सुस्त शुरुआत के संकेत:अमेरिका में ट्रम्प के टैरिफ फैसले पर टिकी नजरें; आज इरेडा और तेजस नेटवर्क के नतीजे

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को सुस्त शुरुआत होन सकती है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों और गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड को देखते हुए ये माना जा रहा है। सुबह 8:00 बजे गिफ्ट निफ्टी करीब 15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,000 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ की वैधता पर आज वहां की सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस फैसले का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ना तय है, इसलिए निवेशक अलर्ट मोड पर हैं। इसके अलावा अमेरिका में आज नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े भी जारी होने हैं, जो फेडरल रिजर्व के अगले कदम की ओर इशारा करेंगे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख इरेडा और तेजस नेटवर्क के तिमाही नतीजे आएंगे तीसरी तिमाही (Q3) के कंपनियों के नतीजें आने शुरू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इरेडा के साथ-साथ तेजस नेटवर्क, ग्लोबस स्पिरिट्स और ट्राइटन कॉर्प जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही परिणाम जारी करेंगी। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। भारत कोकिंग कोल का आईपीओ आज से खुलेगा मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCC) का आईपीओ आज से आम पब्लिक के लिए खुल रहा है। वहीं, SME सेगमेंट में डेफरेल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी आज से खुलेगा। विदेशी निवेशकों ने फिर बेचे ₹2,544 करोड़ के शेयर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा महंगा कमोडिटी मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा की उछाल के साथ 62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) भी 0.87% बढ़कर 58 डॉलर के पार कारोबार कर रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में इसमें गिरावट आ सकती है। एक्सपर्ट व्यू: फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी का 25,900 का लेवल टूटना एक कमजोर संकेत है। जब तक बाजार दोबारा इस स्तर के ऊपर नहीं आता, तब तक दबाव बना रह सकता है। अभी बहुत ज्यादा आक्रामक होकर खरीदारी न करें और ग्लोबल मार्केट के संकेतों का इंतजार करें। आईटी और मेटल जैसे सेक्टरों में अभी अस्थिरता बनी रह सकती है। सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 8 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 264 अंक की गिरावट रही, ये 25,877 पर बंद हुआ। सुबह बाजार की शुरुआत नेगेटिव रही। शुरुआती कुछ घंटों में बाजार ने संभलने की कोशिश की, लेकिन अंतिम घंटों में मेटल, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली तेज हो गई।

More From Author

MP में कोहरे के चलते 12 ट्रेनें लेट:बिहार में सर्दी से 1000 बच्चे बीमार, 3 की मौत; उत्तराखंड में ओस जमी, चकराता में तापमान -1°C

ED रेड के खिलाफ दिल्ली में TMC का प्रदर्शन:8 सांसद हिरासत में; मोदी-शाह की गंदी चाल नहीं चलेगी के नारे लगे; आज ममता का मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *