दिल्ली से रायपुर लैंड होने वाली इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट:रायपुर एयरपोर्ट पर टेक्निकल इश्यू; दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान

रायपुर एयरपोर्ट में दिल्ली से रायपुर लैंड होने वाली फ्लाइट को अचानक टेक्निकल इश्यू के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है 20 नवंबर की सुबह एयरपोर्ट में तकनीकी समस्या हुई। जिसके चलते फ्लाइट डायवर्ट की गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 9:15 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट नंबर 6E6476 को तकनीकी दिक्कतों के चलते रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी और उसे भुवनेश्वर भेज दिया गया। विमान के समय पर न पहुंचने से रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और काम के शेड्यूल पर इसका असर पड़ा है। यही विमान रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, जिससे आगे की शेड्यूल पूरी तरह प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को रायपुर लाने और आगे दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी उड़ान के नए समय की आधिकारिक पुष्ट‍ि नहीं की गई है। बार-बार हो रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

More From Author

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा, बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में आज बढ़त

एशेज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 जारी:जेक वेदरल्ड और ब्रेंडन डॉगेट डेब्यू करेंगे; कल से पर्थ में खेला जाएगा पहला मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *