आप ने प्रदेश में जल, जंगल, जमीन बचाने पर चर्चा की

कोरबा | आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय घंटाघर में जिलाध्यक्ष रिचर्ड लोगन की उपस्थिति में हुई। जिसमें पार्टी की छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। इसका उद्देश्य राज्य के जल, जंगल, जमीन और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दे को उठाना है। कोरबा पहुंचने पर यात्रा को सफल बनाने रणनीति बनाई गई। पार्टी में चारों विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष लोगन और प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिन्हा ने सभी को सदस्यता दिलाई। जिसमें रामपुर विधानसभा से लता सिंह, कमल सिंह धुर्वे, पाली से विनोद कुमार, कटोरी नगोई से ईश्वर सिंह, आशीष लाल नीलू दिवाकर, रूमगरा रा से पप्पू साहू, निर्मला साहू, पूजा साहू, रितेश श्याम, रंजीत ठाकुर, उपेंद्र कुमार, लता सुनीता लश्कर, रजनी, गजनी बाई, राम कुमारी, तिरुपति यादव, नवीन ठाकुर, मीना साहू, पवन सिंह शामिल हैं। इस मौके पर लोकसभा सचिव शत्रुघ्न साहू, भूषण कुर्रे, विजय नायक, सत्येंद्र यादव, रमेश श्रीवास, धर्मदास गुप्ता, गोरेलाल पटेल, सोमराज, वेद लाल वनवासी, रामलाल मार्को जगलाल राठिया व सरोज यादव उपस्थित थे।

More From Author

छत्तीसगढ़ महतारी पर टिप्पणी, थाने में शिकायत

जयशंकर बोले- भारत-रूस संबंध अंतरराष्ट्रीय स्थिरता का आधार:दोनों के विकास में विश्व का फायदा; ट्रम्प रूस से तेल खरीदने के कारण 50% टैरिफ लगा चुके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *