पूर्णिया में JDU नेता के भाई-भाभी, भतीजी की संदिग्ध मौत:पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप-तेजस्वी आमने-सामने हुए, बात नहीं की

बिहार के पूर्णिया में मंगलवार को जदयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई और बिजनेसमैन नवीन‎‎ कुशवाहा (52), उनकी पत्नी कंचन माला सिंह (48) और बेटी तन्नू प्रिया (23) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नवीन कुशवाहा 2009 में पूर्णिया लोकसभा‎ क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़‎ चुके थे। मृतकों के शवों को वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पूर्णिया सांसद‎ पप्पू यादव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा- मैंने शवों को देखा है। ये स्वाभाविक मौतें नहीं हैं। अब तक सुसाइड, गोली मारने या जहर देने की कोई जानकारी नहीं है। इसकी हाई लेवल जांच होनी चाहिए। इधर, राजद सुप्रीमो लालू यादव के दोनों बेटों, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने हुए। हालांकि, तेजप्रताप ने मुंह फेर लिया। दोनों में बातचीत नहीं हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, तेजप्रताप एक यूट्यूबर के साथ शॉपिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने तेजप्रताप को इशारा किया तेजस्वी भी यहीं है। तेजप्रताप और यूट्यूबर को देखकर तेजस्वी रुके। उन्होंने यूट्यूबर से पूछा- भईया शॉपिंग करवा रहे हैं क्या? यूट्यूबर तेजस्वी से बात करने के लिए आगे बढ़े। राजद नेता के साथ VIP चीफ मुकेश सहनी भी थे। हालांकि, तेजप्रताप शॉप से बाहर नहीं निकले। उन्होंने कुछ देर तेजस्वी को देखा, फिर मुंह फेरकर शॉपिंग करने चले गए। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मूल के मेयर बने:फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं, पॉलिटिक्‍स से पहले म्‍यूजिक में हाथ आजमाया; कंप्‍लीट प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के लिए टीम घोषित की:स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे, लाबुशेन की वापसी, सैम कोंस्टास बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *