मुंबई के आरए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाया:खिड़कियों से झांकते दिखे, बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे; एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में गुरुवार को आर ए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने की मामला सामने आया है। आर ए स्टूडियो की पहली मंजिल पर, जहां एक्टिंग क्लासेस चलती हैं, बच्चों को बंधक बनाया गया है। बच्चे स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए। बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि वहां करीब 100 बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्टूडियो के बाहर हाई अलर्ट का माहौल है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी मंशा समझने की कोशिश कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

गर्लफ्रेंड से मिलने घर आए बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या:दुर्ग में भाइयों ने दरवाजा बंद कर बेरहमी से मारा; मां बोली-लड़की बुलाकर ले गई थी

स्‍कूलों में बिजली लाने के लिए रची साजिश:24 साल का CS स्‍टूडेंट बना नकली सरकारी अफसर; कलेक्‍टर से बिल पास कराने पर पकड़ा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *