योगी बोले- RJD वाले राम मंदिर का विरोध कर रहे:ये औरंगजेब की मजार पर सजदा पढ़ेंगे, शाह बोले- बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सीवान में सभा की। इस दौरान बुल्डोजर से उनका स्वागत किया गया। योगी ने कहा, यहां से RJD ने जो प्रत्याशी दिया है। वो देश-दुनिया में अपने आपराधिक प्रवृत्ति की वजह से जाना जाता है। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का जैसा नाम वैसा काम। यह कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों को शोभा दे सकता है कि वे किसी पेशेवर अपराधी और माफिया को गले लगा कर किसी बाबर और किसी औरंगजेब की मजार में जाकर सजदा पढ़ेंगे। RJD के लोग आज भी राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा की सभा में कहा लालू जी, बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है, बेटे को CM बनाने के सपने देखते रहिए। NDA सरकार ने मैथिली भाषा को आधिकारिक दर्जा दिया। संविधान का भाषा में अनुवाद किया। मिथिला में देवी सीता का मंदिर बनाया जा रहा है, उन्होंने जिन स्थानों का दौरा किया, वे सभी राम सर्किट से जुड़ेंगे। राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में राजद के तेजस्वी यादव के साथ रैली की। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

जल्द ही भारत में सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट:मस्क की कंपनी स्टारलिंक 30-31 अक्टूबर को मुंबई में डेमो देगी, हर जगह कनेक्टिविटी मिलेगी

पत्नी से अवैध संबंध का शक,युवक को मार डाला:दोनों को साथ घूमता देख पति ने हत्या कर दी,ससुर ने भी दो बार चाकू मारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *