छत्तीसगढ़ में उगते सूर्य को अर्घ्य:रायपुर के महादेव-घाट, बिलासपुर के अरपा-घाट पर भीड़, छठ गीतों से गूंजे घाट

देशभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज आखिरी दिन पारण है। आज व्रती छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो जाएगा। लोग सुबह 3 बजे से ही दउरा लेकर घाट पर पहुंचने लगे हैं। इस दौरान सड़क से लेकर घाट तक छठ मइया के गीत बज रहे हैं। रात से ही रायपुर के महादेव घाट, बिलासपुर के अरपा घाट और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद है। इसके पहले सोमवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। व्रती आज फिर से उसी जगह पर पहुंची हैं। सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा अर्चना कर रही हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग और अन्य शहरों के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। रायपुर के महादेव घाट पर दीप जलाकर छठी मैया की पूजा की गई थी। वाराणसी से आए पुजारियों ने खारुन मैया की भव्य आरती की। ये तस्वीरें देखिए…

More From Author

दिल्ली में पीएम मोदी वासुदेव घाट जा सकते हैं:उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे; दिल्ली में 1300, मुंबई में 83 घाटों पर पूजा

टी-20 वर्ल्ड कप की ड्रेस रिहर्सल है ऑस्ट्रेलिया सीरीज:यहीं से ICC टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग-11 तैयार होगी, प्रेशर सिचुएशन की आदत भी पड़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *