छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा के तीसरे दिन राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बोले- निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई। वोटर लिस्ट में किसी का नाम काट दिया गया तो किसी का तीन-तीन बार नाम है। कहीं एक घर से सैकड़ों नाम भी हैं। इस पर निर्वाचन आयोग चुप था लेकिन जवाब भाजपा देती रही। निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। पायलट थोड़ी देर में सभा को संबोधित करंगे। इससे पहले सचिन पायलट ने राजनांदगांव के रेवाडीह से रैली की शुरुआत की जो पूरे गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर होते हुए जय स्तंभ चौक सभा स्थल पहुंची। थोड़ी देर में पायलट सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेश, दीपक बैज, टीएस सिंहदेव के साथ कई कांग्रेसी मौजूद हैं। वहीं रैली से पहले पायलट ने राजनांदगांव के निजी होटल में नेताओं से मुलाकात की थी। होटल से पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव कार ड्राइव करते हुए निकले, उनके साथ आगे की सीट में पायलट सवार थे। राजनांदगांव के बाद पायलट भिलाई में पदयात्रा करेंगे।
