सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 81,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 380 अंक से ज्यादा चढ़ा, ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 18 अगस्त को सेंसेक्स 1100 अंक (+1.4%) चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 380 अंक (1.5%) की तेजी है, ये 24,950 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5% और बजाजा फाइनेंस में 6% की तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, MM 5% चढ़े हैं। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी इंडेक्स में बढ़त है। ऑटो में 4.5%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.11% रियल्टी में 2.3%, मेटल 1.7% और प्राइवेट बैंक में 1.60% की तेजी है। बाजार में आज के तेजी के तीन कारण ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 14 अगस्त को DIIs ने ₹3,896 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे पिछले हफ्ते 740 अंक चढ़ा था शेयर बाजार शेयर बाजार में गुरुवार, 14 अगस्त को तेजी रही। सेंसेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 80,598 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 12 अंक की तेजी रही, ये 24,631 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। जोमैटो, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स और BEL में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 में तेजी और 29 में गिरावट रही। NSE के मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स गिरे। वहीं, IT, फार्मा, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स चढ़कर बंद हुए। ———————– ये खबर भी पढ़ें… 1. शेयर बाजार के लिए 21-22 अगस्त की तारीख अहम: बाजार में बड़ा ट्रेंड शिफ्ट दिख सकता है; जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल शेयर बाजार के लिए 21 और 22 अगस्त की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इन दो दिनों में बाजार में बड़ा ट्रेंड शिफ्ट या मोमेंटम दिख सकता है। इसके अलावा 18 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में अमेरिकी बाजार की चाल, GST रिफॉर्म्स से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें… 2. कल से 4 IPO ओपन हो रहे: यह कंपनियां टोटल ₹3,185 करोड़ जुटाएंगी, निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे शेयर बाजार में कल यानी 18 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट के टोटल 5 पब्लिक इश्यू यानी IPO ओपन होंगे। यह 5 कंपनियां IPO से 3,585 करोड़ रुपए जुटाएंगी। इनमें से 4 IPO 19 अगस्त को ओपन और 21 अगस्त को क्लोज होंगे। इन 4 कंपनियों का IPO से 3,185 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। वहीं मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का IPO 20 अगस्त को ओपन और 22 अगस्त को क्लोज होगा। मंगल इलेक्ट्रिकल इश्यू से 400 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी का IPO के लिए प्राइस बैंड ₹533-₹561 और लॉट साइज 26 शेयर्स का है। इस कंपनी को 2008 में स्थापित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

बीजापुर में IED ब्लास्ट…एक जवान शहीद, 3 जख्मी:सर्चिंग पर निकली थी DRG की टीम; प्रेशर-IED पर पैर रखते ही हुआ धमाका

चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष:लोकसभा में लगे वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे; बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *