रायपुर में तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर:इसी दफ्तर से चलता था सूदखोरी का काम; 2 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर बदमाश

रायपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चला है। भाठागांव स्थित ऑफिस का नियमों के खिलाफ निर्माण किया गया था, जिसे नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह ढहा दिया। जानकारी के मुताबिक रोहित तोमर ने अपनी पत्नी भावना के नाम से ये दफ्तर खोला था। यहीं से सूदखोरी का काम करते थे। फिलहाल, रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर पिछले 2 महीने से फरार हैं। कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित किया है। दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों का पता बताने पर रायपुर पुलिस ने इनाम भी रखा है। खबर अपडेट की जा रही है….

More From Author

गाजा जंग में भूख से 124 मौत, इनमें 81 बच्चे:एक बिस्किट पैकेट ₹750 में मिल रहा, लोग नमक खाकर भूख मिटा रहे

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत:29 लोग घायल; पुलिस बोली- करंट की अफवाह फैलने से हादसा हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *