किसी भी गांव के चौतरफा विकास का सूत्रधार मुख्य रूप से सरपंच होता है। गांवों के विकास में सरपंचों का अहम योगदान होता है। सरपंच अपने गांव को उत्कृष्ट बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करता है। सरपंच का काम देश में सबसे जटिल कार्यों में से एक है क्योंकि उस पर गांव के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी होती है। हालांकि अक्सर सरपंचों को अपने गांवों के विकास और कायाकल्प के लिए किए गए अथक प्रयासों का उचित सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वे असली हकदार हैं। लेकिन सरपंचों के विकास कार्यों और ग्राम उत्थान की पहल को अब नुवोको के ड्यूरागार्ड सीमेंट और दैनिक भास्कर की संयुक्त पहल के तहत सम्मान और पहचान मिलेगी। ड्यूरागार्ड सीमेंट और दैनिक भास्कर की तरफ से छत्तीसगढ़ में ‘सबसे खास सरपंच’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। 14 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत अपने गांव में सबसे बेहतरीन विकास कार्य करने वाले सरपंच को सम्मानित किया जाएगा। यह अभियान सरपंचों को ग्रामीण प्रगति के सच्चे प्रणेता के रूप में उजागर करने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे वह स्वच्छता, गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा या पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पहलों के माध्यम से हो। पहले चरण में 12 जिलों की करीब 6 हजार ग्राम पंचायतें होंगी शामिल दो चरणों में आयोजित होने वाले इस अभियान के पहले चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों की 5983 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। चयन प्रक्रिया के भी 3 चरण होंगे। सबसे पहले इन 12 जिलों से 100 सर्वश्रेष्ठ सरपंचों को चुना जाएगा। इसके बाद इन 100 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 सरपंच सिलेक्ट होंगे। तीसरे और अंतिम चरण में इन 25 में से भी 10 सबसे खास सरपंचों को चुना जाएगा। इन 10 सरपंचों को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री के हाथों ‘सबसे खास सरपंच’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर में सितंबर में होना संभावित है। छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह का आयोजन पिछले साल पश्चिमी मध्य प्रदेश में इस अभियान को सभी लोगों की जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। गांवों के विकास और वहां ऐसे कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में भी ये प्रभावशाली आयोजित की जा रही है। इन जिलों से की जाएगी सबसे खास सरपंचों की तलाश रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महंसमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़-सारंगढ़, सरगुजा व बलरामपुर। इस आधार पर होगा चयन अवॉर्ड के लिए गांव में जल संरक्षण, बिजली, शिक्षा, स्वच्छता, आरोग्य, पर्यावरण, कृषि क्रांति, सुरक्षा और प्रबंध, डिजिटल ग्राम, महिला सशक्तिकरण, सर्वांगीण विकास, सर्वोत्तम भूमि उपयोग, निर्माण की गुणवत्ता और समय अवधि व आधुनिक निर्माण तकनीकों का बेहतर उपयोग जैसे पैमाने तय किए गए हैं। इन बिंदुओं पर जिन गांवों में अच्छा काम हुआ है, वहां के सरपंच इस अवॉर्ड के लिए नामांकित किए जाएंगे। ज्यूरी सदस्य खुद गांव में जाकर विकास की कार्यों की समीक्षा करेंगे पुरस्कार की श्रेणी (प्रस्तावित) 1. जल संरक्षण सर्वश्रेष्ठ सरपंच पुरस्कार की पहली श्रेणी जल संरक्षण की है। गांव में भूजल स्तर बढ़ाने, स्टॉप-डेम, कुओं, तालाबों या अन्य जल संरचनाओं के माध्यमों से साल भर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बढ़ाने में योगदान जैसे कार्यों का आकलन किया जाएगा। 2. रोशन गांव अपनी ग्राम पंचायत में घर-घर तक बिजली पहुंचाने के साथ ही केंद्र सरकार के हर घर बिजली मिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास। बिजली की बचत के साथ ही हरित ऊर्जा यानी विंड-सोलर या अन्य वैकल्पिक तरीकों से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा। 3. शिक्षा ये सम्मान ग्राम पंचायत में लोगों को शिक्षित करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया जाएगा। 4. स्वच्छता- अपनी ग्राम पंचायत को हमेशा के लिए स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 5. आरोग्य और पर्यावरण अपनी ग्राम पंचायत में लोगों को बीमारियों और मौसमी संक्रमण से दूर रखने के इंतजाम और गांव में स्वास्थ्य सेवा व सुविधाओं की उचित व्यवस्था के लिए ग्राम आरोग्य श्रेणी में यह पुरस्कार दिया जाएगा। 6. कृषि क्रांति अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में कृषि के लिए मॉडर्न तकनीक को बढ़ावा देने के लिए अपनाए गए संसाधनों और नवाचारों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 7. सुरक्षा और प्रबंध ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा और संरक्षा के नैतिक दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। 8. डिजिटल ग्राम डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत अपने पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सार्वजनिक तौर पर हर व्यक्ति के लिए डिजिटल संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। 9. महिला सशक्तिकरण अपनी पंचायत क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्य एवं महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। 10. ग्राम का सर्वांगीण विकास अपनी ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने वाले सरपंच को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 11. सर्वोत्तम भूमि उपयोग ग्राम पंचायत क्षेत्र में भूमि का कितना बेहतर और सही इस्तेमाल किया गया है, इसके आधार पर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। 12. निर्माण की गुणवत्ता और पूरा होने की समय अवधि जो भी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत क्षेत्र में किए गए हैं (जैसे भवन, सड़क या सामूहिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण) उसकी गुणवत्ता कैसी है और कितनी समय अवधि में वे निर्माण कार्य पूरे किए हैं। इसका आकलन करके कम समय अवधि में सबसे बेहतर निर्माण करने वाले सरपंच सम्मानित होंगे। 13. आधुनिक निर्माण तकनीकों का सर्वोत्तम उपयोग ग्राम पंचायत क्षेत्र में कितनी नवीनतम और आधुनिक निर्माण तकनीक का उपयोग किया है, इसके आधार पर सरपंच को सम्मानित किया जाएगा। सबसे खास सरपंच में हिस्सा लेने के लिए कॉल करें – 9610159123
