निकम बोले- मुंबई धमाके रोके जा सकते थे:संजय दत्त ने वैन से AK-47 उठाई, पुलिस को बताते तो लोग न मरते

सीनियर एडवोकेट उज्ज्वल निकम ने कहा कि 1993 के मुंबई बम धमाके रोके जा सकते थे। अगर एक्टर संजय दत्त उस गाड़ी के बारे में पुलिस को बता देते, जिसमें से उन्होंने AK-47 बंदूक उठाई थी तो ये धमाके कभी नहीं होते। हाल ही में निकम को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि धमाकों से कुछ दिन पहले अबू सलेम (गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का आदमी) हथियारों से भरी एक वैन लेकर संजय दत्त के घर आया था। उसमें हथगोले और AK-47 थी। संजय ने उसमें से कुछ हथियार ले लिए। बाद में उन्होंने सब लौटा दिए, लेकिन एक AK-47 रख ली। निकम ने कहा कि इस बारे में पुलिस को जानकारी न देना धमाकों का कारण बना, जिनमें इतने सारे लोग मारे गए। निकम ने ये बातें NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहीं। 12 मार्च 1993 को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में सिलसिलेवार 13 बम धमाके हुए थे। इसमें 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। निकम बोले- संजय निर्दोष, कानून की नजर में अपराधी 2 दिन पहले राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुए हैं निकम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 जुलाई को राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया था। इनमें पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम भी शामिल हैं। निकम, 26/11 के मुंबई हमला समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पब्लिक प्रोसिक्यूटर रहे हैं। इनके अलावा समाजसेवी और शिक्षाविद सी सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और इतिहासकार मीनाक्षी जैन भी राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… ————————————————————– मुंबई बम धमाकों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बाबरी विध्वंस का बदला, मुंबई में 12 ब्लास्ट, जानबूझकर चुना था नमाज का वक्त 12 मार्च 1993, उस रोज शुक्रवार था। मुंबई के वर्ली इलाके का रहने वाला 13 साल का तुषार आम दिनों की तरह ही स्कूल जाने की तैयारी में था। सातवीं क्लास का तुषार मां से टिफिन लेकर स्कूल के लिए घर से निकला। पूरी खबर पढ़ें… 32 साल बाद टाडा कोर्ट का आदेश- टाइगर मेमन की प्रॉपर्टी सरकार को सौंपें, इनमें 14 संपत्तियां शामिल मुंबई सीरियल बम धमाकों के 32 साल बाद 26 मार्च को स्पेशल टाडा कोर्ट ने टाइगर मेमन की संपत्तियां केंद्र को सौंपने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन और उसके परिवार की 14 संपत्तियां केंद्र सरकार को सौंप दी जाएं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

दुर्ग में कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर ED रेड:मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच; चिरमिरी में SECL मैनेजर के घर IT कार्रवाई जारी

आज धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्‍ला:NDA क्लियर कर IAF पायलट बने, पीएम मोदी ने एस्‍ट्रोनॉट विंग्‍स दिए; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *