केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP:गुजरात में कहा- अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, अलायंस लोकसभा के लिए था

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा, ‘आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। वे गुजरात के दो दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, यह जनता का सीधा संदेश है कि अब विकल्प आम आदमी पार्टी है। आगे गुजरात में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। दिल्ली में हार पर कहा कि ऊपर-नीचे होता रहेगा। पंजाब में हमारी सरकार दोबारा बनेगी। केजरीवाल की 3 बड़ी बातें, खूब डांट पड़ी बीजेपी से कांग्रेस वालों को मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, ये हवन है, इसमें आहुति दीजिए
पार्टी की सदस्यता के लिए केजरीवाल ने 9512040404 नंबर जारी कर कहा कि इस पर मिस्ड कॉल देकर आम आदमी पार्टी से जुड़िए। उन्होंने आगे कहा कि विसावदर उपचुनाव में जनता ने हम पर भरोसा किया है। अगर गुजरात का विकास करना है तो युवाओं को हमारे साथ जुड़ना चाहिए। मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, ये हवन है, इसमें आहुति दीजिए। अगर गुजरात का विकास करना है तो आम आदमी पार्टी से जुड़िए। विसावदर की जीत कोई बड़ी जीत नहीं, बल्कि 2027 का सेमीफाइनल है। बीजेपी ने 30 साल तक गुजरात पर राज किया है और आज गुजरात बर्बाद हो गया है। उपचुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में AAP जीती; बंगाल में काउंटिंग के दौरान ब्लास्ट, बच्ची की मौत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते। भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सोना ₹306 बढ़कर ₹97786 पर पहुंचा:चांदी ₹1060 महंगी होकर ₹1.08 किलो बिक रही, देखें अपने शहर के सोने के दाम

IND Vs ENG-जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 7वीं फिफ्टी लगाई:गिल के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की; भारत 343/5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *