LSG Vs RCB- बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:जितेश शर्मा ने टॉस कराया, पाटीदार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे

IPL 2025 का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु दो बदलाव के साथ उतरी है। लियम लिविंगस्टन और नुवान थुषारा को मौका दिया गया है। जबकि टिम डेविड और लुंगी एनगिडी नहीं खेल रहे हैं। लखनऊ से मैथ्यू ब्रीजकी और दिग्वेश राठी खेल रहे हैं। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हैं। मुकाबले में विराट कोहली और निकोलस पूरन के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की होड़ देखने को मिलेगी। इस सीजन में कोहली 548 और पूरन 511 रन बना चुके हैं। फिलहाल बेंगलुरु 13 मैचों में 8 जीत, 4 हार और एक बेनतीजा मैच से 17 पॉइंट्स लेकर तीसरे नंबर पर है। टीम को अगर टॉप-2 में रहकर क्वालीफायर-1 खेलना है, तो हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा। वहीं टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ जीत के साथ इस सीजन को अलविदा कहना चाहेगी। LSG अभी पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। टीम के 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के बाद 12 पॉइंट हैं। अगर लखनऊ यह मैच जीतती है तो सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ जाएगी। ​​​​​​​दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, दिग्वेश राठी, आकाश दीप, आवेश खान, और विलियम ओरूर्के। रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार ( कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।

More From Author

मौसम विभाग बोला- जून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी:लॉन्ग पीरियड एवरेज 108% रहेगा; कोर जोन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में रहेगा ज्यादा असर

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:कहीं घर में कहीं अस्पताल में सांप; एथेनॉल भरे टैंकर में आग; कोरोना का एक और मरीज; VIDEO में 10 खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *