CG बोर्ड..12वीं का 81.87% रहा रिजल्ट:98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। 12वीं का रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। 98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन टॉपर बने हैं। परीक्षा में 84.67% छात्राएं पास हुईं। वहीं 78.07 फीसदी छात्र 12वीं में पास हुए हैं। हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 94 हजार 906 है। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी। 12वीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया। पिछले साल का छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले साल कक्षा 12वीं के आंकड़ों में द्वितीय श्रेणी यानी सेकेंड क्लास में सबसे अधिक छात्र पास हुए। 88 हजार 101 छात्रों (34.07%) फर्स्ट डिवीजन पास हुए थे। 1 लाख 09 हजार 185 छात्रों (42.22%) ने सेकेंड डिवीजन और 11 हजार 498 छात्रों (4.45%) ने थर्ड डिवीजन में सफलता हासिल की। 10वीं के नतीजों के लिए यहां क्लिक करें

More From Author

मसूद अजहर बोला- मैं भी मर जाता तो खुशनसीब होता:ऑपरेशन सिंदूर में जैश चीफ के 10 रिश्तेदार मारे गए; हेडक्वार्टर भी तबाह

दुर्ग जिले में मॉकड्रिल..सायरन बजते ही जमीन पर बैठे लोग:शाम 7.30 बजे भिलाई में होगा ब्लैकआउट; घर-दुकान, गाड़ियों की लाइट करनी होगी बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *