इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 721 रुपए महंगा होकर 95,631 रुपए पर पहुंचा, चांदी 97,684 रुपए किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 19 अप्रैल को सोना 94,910 रुपए पर था, जो अब (26 अप्रैल) को 95,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 721 रुपए बढ़ी है। वहीं इस हफ्ते 22 अप्रैल को सोने ने 99,100 रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 95,151 रुपए पर थी, जो अब 97,684 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,533 रुपए बढ़ी है। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,469 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,469 रुपए बढ़कर 95,631 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,669 रुपए बढ़कर 97,684 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। 30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया
इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

गुजरात में 500 से ज्यादा विदेशी नागरिक गिरफ्तार:इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी; पहलगाम हमले के बाद अहमदाबाद-सूरत में पुलिस की कार्रवाई

आज कोलकाता vs पंजाब:इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, हेड टु हेड में कोलकाता आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *