छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, घरों में घुसा पानी:रायपुर के कई इलाकों में जलभराव, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

रविवार रात रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। रायपुर में आधे घंटे के भीतर ही 30 MM पानी बरस गया। इसे चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई। टाटीबंध में घरों में घुटनों तक पानी भर गया। शनिवार शाम भी आधे घंटे की बारिश से मंडी गेट, बीजेपी ऑफिस और रोहिनीपुरम कॉलोनी में पानी भर गया था। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। दुर्ग, जगदलपुर और राजनांदगांव में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मानसून अब सक्रिय हो चुका है और अगले दो दिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सूरजपुर के खड़गवा-गुडरूडांड गांव में बना पुल टूट गया। परिजनों ने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए उफनती नदी पार कराई। वीडियो में परिजन बच्चों को पीठ पर बैठाकर नदी पार कराते नजर आए। वहीं, सक्ती जिले के सोंठी गांव में सड़क नहीं होने के कारण शव यात्रा कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरी। 1 किमी की दूरी तय कर शवयात्रा श्मशान पहुंची। पहले देखिए ये तस्वीरें- सबसे ज्यादा बारिश यहां हुई पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 140 मिमी बारिश बाड़े बचेली में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ओरछा और चांपा में 70-70 मिमी, कोंटा, कुटारू, भैरमगढ़, थानखम्हरिया और बरमकेला में 60-60 मिमी बारिश हुई। वहीं मलखरौदा, कोहकामेटा, शिवरीनारायण, जांजगीर, बीजापुर, सारंगढ़, गंगालूर और सारिया में 50-50 मिमी बारिश दर्ज की गई। रपटा में फंसी पिकअप, 20-25 लोग थे सवार एक दिन पहले शुक्रवार को कबीरधाम जिले के ढोलढोली रपटा मार्ग पर तेज बहाव में 20 से 25 यात्रियों से भरी पिकअप फंस गई थी, जिन्हें ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों समेत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बिजली गिरने से किसान की मौत इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। शुक्रवार को कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में खेत में काम कर रहे किसान धनीराम पटेल (75) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे एक दिन पहले सक्ती जिले में भी बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई थी। रायपुर में आज का मौसम रविवार को भी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है।

More From Author

खामेनेई के जनाजे में लाखों लोगों की भीड़:अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, ताबूत देखते ही रो पड़े लोग; ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के लगे नारे

बिलासपुर में बगैर किताबों के पढ़ाई:स्कूल-खुलने के बाद भी नहीं पहुंची बुक, 70-80 GSM विवाद में फंसी बच्चों की पढ़ाई; DEO बोले-जल्द होगा डिस्ट्रीब्यूशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *