जनवरी से मार्च 2025 तक HDFC बैंक ने कुल ₹89,488 करोड़ की कमाई की। इस कमाई में से बैंक ने 62,951 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, डिपॉजिट पर इंटरेस्ट के मद में खर्च किए। इसके बाद बैंक के पास ₹17,616 करोड़ का मुनाफा बचा। ये मुनाफा पिछले साल की तुलना में 7% ज्यादा है यानी बैंक ने इस बार बेहतर काम किया। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को ₹16,512 करोड़ का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में बैंक का प्रदर्शन मार्केट एनालिस्ट के उम्मीद से बेहतर रहा। 22 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देगा HDFC नतीजों के साथ बैंक ने अपने शेयर होल्डर्स को 22 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों को देती हैं, इसे डेविडेंड या लाभांश कहा जाता है। एक साल में 24% चढ़ा HDFC बैंक का शेयर HDFC बैंक ने शनिवार, 19 अप्रैल को तिमाही नतीजे जारी किए, इस दिन शेयर बाजार बंद है। इससे पहले 17 अप्रैल को बैंक का शेयर 1.48% चढ़कर 1,905.80 रुपए पर बंद हुआ। HDFC का शेयर बीते एक महीने में 9.27%, 6 महीने में 10.24% और एक साल में 24.46% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। बैंक का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 6.90% चढ़ा है। HDFC बैंक की देश में 9,092 से ज्यादा ब्रांच HDFC बैंक, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करता है। बैंक के फाउंडर हसमुखभाई पारेख हैं। उन्होंने इस बैंक को 1994 में स्थापित किया था। इसका हेड क्वार्टर मुंबई में है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) शशिधर जगदीशन हैं। HDFC बैंक की देश में 9,092 से ज्यादा ब्रांच और 20,993 से ज्यादा ATMs हैं।
